ऑनलाइन शॉपिंग के फायदे और नुकसान क्या–क्या है | online shopping ke fayde aur nuksan in hindi

आज की ऑनलाइन दुनिया में ऑनलाइन शॉपिंग एक आम बात हो गई है। हर दूसरा व्यक्ति ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद करता है क्योंकि ऑनलाइन शॉपिंग करने के लिए कही जाना नही पड़ता है और घर बैठे अच्छी कीमत पर वस्तुएं मिल जाती है। पर क्या आपने कभी इस बात पर विचार किया कि ऑनलाइन शॉपिंग के जहां फायदे है वही दूसरी ओर उसके नुकसान भी हो सकते हैं? यदि आपको नही पता है की ऑनलाइन शॉपिंग के फायदे और नुकसान क्या तो यह लेख आपके लिए ही है।

क्योंकि आज के इस आर्टिकल के जरिए आपको हम यही बताने वाले है की ऑनलाइन शॉपिंग के फायदे और नुकसान क्या–क्या है? वैसे भी एक जागरूक जनता के लिए ऑनलाइन शॉपिंग से जुड़ी हुई चीजों के बारे में जानकारी जरूर होनी चाहिए क्योंकि ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान आपको हर बार अच्छी वस्तुएं ही मिले ऐसा संभव नही है। आपने भी कभी देखा या सुना जरूर हुआ होगा लोगों के साथ ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान ठगी होते हुए।

अतः इस ब्लॉग पोस्ट के द्वारा आपको विस्तार से समझाया जायेगा की ऑनलाइन शॉपिंग क्या है? ऑनलाइन शॉपिंग के फायदे और नुकसान क्या–क्या है? आपके लिए यह सब जानना इसलिए जरूरी है ताकि हमारे द्वारा बताई गई चीजों को ध्यान रखते हुए ही आप ऑनलाइन शॉपिंग करें। इस प्रकार यदि आप वाकई में इस विषय के बारे में जानकारी हासिल करना चाहते हो तो हमारे साथ आखिर तक बने रहिएगा ताकि आपको सारी जानकारियां सही से मिल सके।

ऑनलाइन शॉपिंग क्या है?

किसी भी प्रकार की वस्तुओं को सामान्य दुकान से न खरीदकर है किसी ऑनलाइन वेबसाइट या स्टोर जैसे की फ्लिपकार्ट, अमेजॉन, मीशो आदि से खरीदना ऑनलाइन शॉपिंग कहलाता है। दुनिया भर में लाखो लोग रोजाना ऑनलाइन शॉपिंग करते है और अच्छी क्वालिटी की वस्तुएं भी प्राप्त करते है। परंतु कुछ लोग ऑनलाइन शॉपिंग के चक्कर में अपना नुकसान भी करवा बैठते है। ऑनलाइन शॉपिंग शॉपिंग एक तरफ कई सारे फायदे है वही दूसरी तरफ इसके कई सारे नुकसान है। इन दोनों चीजों के बारे में आगे लेख में बताया गया है।

ऑनलाइन शॉपिंग के फायदे और नुकसान क्या–क्या हैं? online shopping ke fayde aur nuksan in hindi

अब आते है असल मुद्दे पर क्योंकि अब हम आपको बताने वाले हैं की ऑनलाइन शॉपिंग करने के फायदे और नुकसान क्या–क्या हो सकते है? हमने पहले ऑनलाइन शॉपिंग के कुछ महत्वपूर्ण फायदों के बारे में जानकारी दी है उसके बाद कुछ नुकसानों के बारे में बताया है। आइए दोनों के बारे में एक–एक करके जानते है।

ऑनलाइन शॉपिंग के फायदे 

ऑनलाइन शॉपिंग के निम्नलिखित फायदों के बारे में जानकारी आपको नीचे दी गई है।

  1. बाहर जाने की आवश्यकता नही

ऑनलाइन शॉपिंग का सबसे पहला और अच्छा फायदा यह है की कोई भी वस्तु जो ऑनलाइन खरीदी जा सकती है उसे खरीदने के लिए बाहर जाने की जरूरत नही पड़ती हैं क्योंकि एक व्यक्ति घर बैठे ही कोई भी मनचाही वस्तु खरीद सकता है।

  1. समय की बचत

अब शॉपिंग करने के लिए घर से बाहर जाने की जरूरत ही नही होती तो फिर समय की बचत होना तो मुमकिन है क्योंकि बाहर जो भी समय शॉपिंग करने में इधर उधर लगने वाला था वह समय बच जायेगा ऑनलाइन शॉपिंग घर से करने पर।

  1. भारी छूट व कैश बैक

ऑनलाइन शॉपिंग के द्वारा सामान्य रूप से वस्तुओं पर डिस्काउंट तो मिलता ही रहता है लेकिन जब कभी ऑनलाइन सेल आयोजित होती है जो कस्टमर्स को भारी मात्रा में डिस्काउंट प्राप्त होता है जिनसे उनके पैसों की भी बचत होती है। इन सबके साथ कैश बैक भी मिलता है यदि आप किसी ऑफर के तहत शॉपिंग करते हो तो।

  1. वस्तुओं की तुलना

ऑनलाइन शॉपिंग करने से पहले एक व्यक्ति के पास यह विकल्प होता है की वह ऑनलाइन कोई वस्तु खरीदने से पहले उसकी तुलना किसी अन्य वस्तु से कर सकता है। इससे व्यक्ति को यह अंदाजा लग जाता है की कौन–सी की कीमत सही है? वस्तु की क्वालिटी कैसी है? ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों में से किसे खरीदना चाहिए आदि।

  1. अनेक प्रकार की वस्तुएं

आज के समय में ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए कोई भी घर बैठे एक छोटी सी सुई के साथ–साथ एक बड़ी सी कार भी खरीद सकता है। इसके अलावा कपड़े, फैशन, ब्यूटी, खान पान की चीजें, इलेक्ट्रॉनिक आदि का सामान भी ऑनलाइन खरीदा जा सकता है।

  1. बाजार में न मिलने वाली वस्तुएं

कई बार ऐसा होता है की हमे जिस वस्तु की तलाश होती है वह हमने सामान्य रूप से दुकानों में नही मिलती है। लेकिन ऑनलाइन अमेजॉन, फ्लिपकार्ट और अन्य शॉपिंग वेबसाइट पर हमें वह वस्तु आसानी से मिल जाती है।

  1. वस्तुओं की ट्रैकिंग

जब भी आप किसी भी ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटोफर्म से वस्तुएं मगवाते हो तो आपके पास यह विकल्प होता है की आप अपने स्मार्टफोन की मदद से ऑर्डर की गई वस्तुओं को ट्रैक कर सकते हो यानी की देख सकते हो की आपकी वस्तु की वास्तविक स्थिति क्या है और कब तक वस्तु आप तक पहुंचेगी?

यह रहे ऑनलाइन शॉपिंग के कुछ महत्वपूर्ण फायदे जिनके बारे में हमने अच्छे से आपको जानकारी दे दी है। आइए अब जानते है की ऑनलाइन शॉपिंग के नुकसान क्या है?

ऑनलाइन शॉपिंग के नुकसान 

ऑनलाइन शॉपिंग के निम्नलिखित नुकसानों के बारे में जानकारी नीचे दी गई है।

  1. खुद वस्तु को न छू पाना

ऑनलाइन शॉपिंग का सबसे बड़ा नुकसान यह होता है की हम सिर्फ वस्तु को फोटो में देख सकते है लेकिन उसे छूकर उसकी क्वालिटी का अंदाजा नही लगा सकते है। ऑनलाइन वस्तु देखने में कई बार काफी अच्छी लगती है लेकिन जब उसे ऑर्डर करते है तो वह अच्छी नही लगती है। अतः ऑनलाइन शॉपिंग का यह एक बड़ा अभाव है।

  1. डिलीवरी में देरी

जब किसी दुकान में जाके कोई भी वस्तु खरीदते है तो वस्तु लेकर वापिस घर कुछ देर में आ जाते है लेकिन ऑनलाइन कोई वस्तु ऑर्डर करने पर उसकी डिलीवरी सामान्य रूप से दो दिन से एक हफ्ते के बीच में होती है जबकि वस्तु को सिलेक्ट करके ऑडर करने में मात्र 15 से 20 मिनट का समय लगता है।

  1. डिलीवरी चार्जेस

ऑनलाइन कोई भी समान मंगवाने पर अधिकतर बार डिलीवरी चार्जेस देना पड़ता है। किसी शॉपिंग प्लेटफार्म पर अधिक चार्जेस देना पड़ता है तो किसी पर कम।

  1. धोखाधड़ी की संभावना

काफी सारे लोग ऐसे हैं जिनके साथ ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान धोखे हो चुके है। धोखे से हमारा तात्पर्य है की किसी से ऑनलाइन कोई और वस्तु मगवाई तथा डिलीवर कुछ और ही हो गया। कई सारे लोगों ने तो स्मार्टफोन ऑर्डर किया तो उनको फोन की जगह ईंट या फिर साबुन की टिकिया ही मिली। अतः ऐसे ऑनलाइन स्कैम से आपको जरूर बचना चाहिए।

सारांश

यदि आपने इस लेख को आखिर तक ध्यान से पढ़ा होगा तो आपको जरूर अच्छे से समझ में आ चुका होगा की ऑनलाइन शॉपिंग के फायदे और नुकसान क्या–क्या है? online shopping ke fayde aur nuksan in hindi हमने विस्तार से सरल से शब्दों में आपको ऑनलाइन शॉपिंग के फायदे तथा नुकसान के बारे में जानकारी दी है। अतः हम उम्मीद करते है की आपको यह लेख जरूर पसंद आया होगा और यदि लेख पसंद आए तो इसे शेयर जरूर करिएगा। साथ ही कोई सवाल हो तो आप जरूर पूछ सकते हो।

ध्यान दें :- ऐसे ही एजुकेशनल और बिज़नेस  की जानकारी हम सबसे पहले अपने इस वेबसाइट pankajdograblog.com के माध्यम से देते हैं तो आप हमारे वेबसाइट को फॉलो करना ना भूलें । और साथ हमारे telegram channel को भी फॉलो करे
Telegram channel link = Follow me

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Like और share जरूर करें ।

इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद…

आपके काम की अन्य पोस्ट:

Bootable Pendrive Kaise Banaye

printer ka avishkar kisne kiya

CPU ka avishkar kisne kiya

telegraph ka avishkar kisne kiya

memory card ka avishkar kisne kiya

Rate this post
Sharing Is Caring:

1 thought on “ऑनलाइन शॉपिंग के फायदे और नुकसान क्या–क्या है | online shopping ke fayde aur nuksan in hindi”

  1. Very nice article, I like this website very much. Every time i got some new knowledgeable content over here. Keep it up and got forword.

    Reply

Leave a Comment