गांधी जयंती पर निबंध हिंदी में | Gandhi Jayanti Essay in Hindi

जैसा की आप सभी को मालूम होगा की अहिंसा के पुजारी और राष्ट्रपिता के नाम से प्रचलित महात्मा गांधी जी की हर साल जयंती मनाई जाती है। जिस दिन यह जयंती मनाई जाती है उसे गांधी जयंती का नाम दिया गया है। एक सच्चा देशभत्क होने के नाते उन्होंने देश को आजादी दिलाने के  लिए वह सभी संभव प्रयास किए जो की एक सच्चा देशभक्त वास्तव में करता है। इस लेख के द्वारा हम आज गांधी जयंती पर निबंध लेकर आए जिसको पढ़ने के बाद आपको गांधी जी के बारे में काफी कुछ जानने को और सीखने को मिलेगा। एक विद्यार्थी होने के नाते यदि आपको Gandhi Jayanti Essay in Hindi चाहिए तो भी आप इस लेख में प्रस्तुत गांधी जयंती पर निबंध का उपयोग कर सकते हो।

गांधी जी पर निबंध के अलावा आपको इस लेख में गांधी जयंती और गांधी जी से जुड़े हुए किसी महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर जानने को भी मिलेंगे जिनके विषय में आपको जानकारी जरूर होनी चाहिए। इस पूरे लेख में कई सारे गांधी जयंती पर निबंध दिए गए है जिनमे से आप किसी भी निबंध का उपयोग कर सकते हो पढ़ने और लिखने के लिए। यदि आपके स्कूल या कॉलेज में गांधी जयंती से संबधित कोई लेखन प्रतियोगिता आयोजित होने जा रही है तो आप गांधी जयंती पर निबंध हिंदी में जो की इस लेख में प्रस्तुत है उनका उपयोग कर सकते हो। चलिए फिर बिना किसी देरी के Gandhi Jayanti Essay in Hindi को शुरू करते है।

गांधी जयंती कब और क्यों मनाई जाती है?

बहुत सारे लोगों अच्छे से यह याद होगा की गांधी जयंती कब और क्यों हर साल मनाई जाती है। लेकिन इस बीच काफी सारे लोग ऐसे भी है जो अभी तक इस बात से अनजान है की क्यों गांधी जयंती मनाई जाती है और कब मनाई जाती है। जिन लोगों को इस बारे में जानकारी नही है उनको हम बताना चाहेंगे की प्रत्येक वर्ष 2 अक्टूबर के दिन गांधी जयंती सम्पूर्ण भारतवर्ष में मनाई जाती है। 2 अक्टूबर के दिन ही गांधी जयंती इसलिए मनाई जाती है क्योंकि 2 अक्टूबर 1869 को ही गांधी जी का जन्म हुआ था। अतः हर साल उनके जन्मदिन के रूप में गांधी जयंती मनाई जाती है।

गांधी जयंती कब मनाई जाती है यह तो जान लिया पर क्यों मनाई जाती है क्या यह जानते हो? यदि तो सुनिए, गांधी जी ने हमारे भारत देश को अंग्रेजी हुकूमत से आजाद करवाने के लिए कई सारे प्रयास किए थे। उन्होंने कई सारे आंदोलन चलाए आजादी पाने के लिए। हिंसा को दूर रखते हुए उन्होंने अहिंसा का रास्ता अपनाया और इसी रास्ते पर आगे चलकर उनको सफलता भी प्राप्त हुई। भारत को आजाद करवाने के लिए उनको जेल की सलाखों के पीछे भी जाना पड़ा था। अतः देश के प्रति उनके प्रेम और उनकी कुर्बानी को याद करते हुए गांधी जयंती मनाई जाती है 2 अक्टूबर को हर साल।

गांधी जयंती पर निबंध | Gandhi Jayanti Essay in Hindi [1]

गांधी जयंती भारत में हर साल 2 अक्टूबर की मनाया जाने वाला तीसरा सबसे बड़ा राष्ट्रीय कार्यक्रम है। गांधी जयंती को प्रत्येक वर्ष गांधी की याद में उनके द्वारा देश की आजादी के दिए गए योगदानों को और उनके अमूल्य बलिदान को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। यह दिवस उनको पूरे दिल से समस्त देशवासियों के द्वारा श्रद्धांजलि देने के लिए भी मनाई जाती है। गांधी जी को बापू जी और राष्ट्रपिता के नाम से भी पूरे भारत देश में पुकारा जाता है। इसके साथ उनको अहिंसा के पुजारी कहकर भी पुकारा जाता है क्योंकि उन्होंने देश के हित के लिए अहिंसा का रास्ता अपनाया था। अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए ही उन्होंने अंग्रजों के खिलाफ आंदोलन भी चलाए थे।

गांधी जी यह समझ चुके थे की हिंसा के मार्ग पर चलकर अंग्रेजों के खिलाफ जीत हासिल नहीं की जा सकती हैं इसलिए उन्होंने अच्छाई और अहिंसा के पथ पर चलने का फैसला किया। हालांकि उनके आंदोलन चलाने के कारण उनको एक बार जेल भी जाना पड़ा था परंतु उन्होंने अपने कदम पीछे नही हटाए। गांधी जी ने अपने जीवनकाल में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया क्योंकि उनकी नजरों में सभी एक समान थे। उनका व्यक्तित्व भी साधारण था अर्थात उनको सामान्य जीवन व्यतीत करना पसंद था। सम्पूर्ण देशवासियों के साथ मिलकर कई सारे सरकारी अधिकारियों द्वारा दिल्ली में उनके समाधि के समीप गांधी जयंती मनाई जाती है और उनको श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।

भारत के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में गांधी जयंती के अवसर पर निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिता, कला प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, नाट्य प्रस्तुति जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते है जिसमे कई सारे विद्यार्थी भाग लेते है। इन सभी कार्यक्रमों में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरुस्कृत किया जाता है। इसके साथ साथ देश के जाने माने नेता और प्रधानमंत्री द्वारा गांधी जयंती के दिन कई सारे समारोह सम्मेलन में भाषण दिया जाता है और देश की संबोधित किया जाता है। गांधी जयंती मनाने का उद्देश्य यह है की देश की युवा पीढ़ी उनके द्वारा किए गए योगदानों से प्रेरणा ले। अतः एक नागरिक होने के नाते हम सभी को गांधी जी के जीवन से कुछ न कुछ जरूर सीखना चाहिए। गांधी जी न सिर्फ भारत बल्कि समस्त संसार के लोगों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है।

गांधी जयंती पर निबंध | Gandhi Jayanti Essay in Hindi [2]

प्रतिवर्ष गांधी जयंती को एक राष्ट्रीय पर्व के रूप में पूरे भारत देश में 2 अक्टूबर को मनाया जाता है जिसको मनाने का उद्देश्य महात्मा गांधी जी यानी की राष्ट्रपिता को उनके द्वारा देश की आजादी में दिए गए योगदान के लिए अपार श्रद्धांजलि देना है। भारत में यह दिवस गांधी जयंती के रूप में तथा पूरे विश्व में अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 15 जून 2007 को यह फैसला लिया गया की गांधी जयंती को विश्वभर में अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जायेगा। मोहनदास करमचंद गांधी, गांधी जी का पूरा नाम था और उनके द्वारा आजादी की लड़ाई में निभाई गई अहम भूमिका को याद करते हुए यह दिन मनाया जाता है। गांधी जयंती को पूरे भारत में राष्ट्रीय अवकाश दिया जाता है।

उनके द्वारा आजादी के लिए चलाए गए आंदोलन से आज भी देश की युवा पीढ़ी और सभी नेता प्रभावित होते है। गांधी जी के सिद्धांत, अहिंसा पर विश्वास, देश प्रेम जैसी भावनाओं को देश दुनिया तक पहुंचना गांधी जयंती को अहिंसा दिवस के रूप में मनाने का एकमात्र उद्देश्य है। गांधी जी से हमेशा से ही देश की भलाई के बारे में सोच विचार किया और देश को आजाद करवाने के लिए भरसक प्रयास किए जिसके परिणामस्वरूप पूरे देश को आजादी नसीब हुई। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती उनकी यादों को हमारे दिलों में हमेशा हमेशा के लिए जिंदा रखने के लिए मनाई जाती है। यहां तक की प्यार से सभी गांधी जी को बापू जी भी कहते है। गांधी जी का जन्म एक सामान्य से परिवार में हुआ था वो की गुजरात के पोरबंदर नामक स्थान में निवास करते थे।

उन्होंने अपना जीवन देश के लिए समर्पित करने का निर्णय कर लिया था जब वह युवावस्था में पहुंचे थे। पूरे जीवन में स्वराज्य प्राप्ति, समाज से अस्पृश्यता को हटाने, दूसरी सामाजिक बुराईयों को मिटाने, किसानों के आर्थिक स्थिति को सुधारने में, महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर पूरे दिल से काम किया और उनकी मेहनत के आधार पर उनको सफलता भी मिली। गांधी जी द्वारा 1920 में असहयोग आंदोलन, 1930 में दांडी मार्च या नमक सत्याग्रह और 1942 में भारत छोड़ो जैसे कई सारे आंदोलन चलाए गए थे जिसका उद्देश्य अंग्रेजों की भारत से भगाना था। भारत छोड़ो आंदोलन का मुख्य उद्देश्य की अंग्रेजों को भारत से खदेड़ देना था।

गांधी जयंती पूरी देशभक्ति के साथ विद्यार्थी, शिक्षक, सरकारी अधिकारियों द्वारा हर साल मनाया जाता है। नई दिल्ली के राजघाट पर गांधी जी की स्मृति स्थित है जहां पर फूलों की माला चढ़ाकर तथा उनका मनपसंद गीत “रघुपति राघव राजा राम” गाकर गांधी जी को श्रद्धांजलि दी जाती है। स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस के बाद पूरे देश में मनाया जाने वाला गांधी जयंती तीसरा सबसे बड़ा राष्ट्रीय कार्यक्रम है। गांधी जयंती को समस्त स्कूलों, कॉलेजों में विद्यार्थियों तथा अध्यापकों द्वारा मिलकर मनाया जाता है। वैसे तो इस दिन पूरे देश में राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया गया होता है। परंतु अगले दिन गांधी जयंती को कई सारे मनोरंजक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाता है।

गांधी जी ने इस भारत देश की आजादी के लिए जो भी आवश्यक कार्य किए है उन कार्यों को हमेशा के लिए अमर बनाने के लिए तथा उनको याद करने के लिए यह दिवस पूरे देश में एक पर्व के समान मनाया जाता है। लेकिन हमारा कर्तव्य बनता है की हम उनके द्वारा दिए गए योगदानों को न सिर्फ यादों तक सीमित न रखें बल्कि अपने जीवन में उनके योगदानों से प्रेरणा लेकर कुछ न कुछ सीखें। हमें अपने जीवन में हिंसा के रास्ते को त्याग कर अहिंसा का पथ अपनाना चाहिए। महात्मा गांधी जी वाकई में पूरे देश के साथ साथ पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा के पात्र है।

गांधी जयंती पर निबंध – FAQs

Q.1 गांधी जयंती कब मनाई जाती है?

Ans :– प्रत्येक वर्ष 2 अक्टूबर को गांधी जयंती सम्पूर्ण भारतवर्ष में मनाई जाती है।

Q.2 गांधी जी की सन 2022 में कौन सी जन्मथिति है?

Ans :– साल 2022 में गांधी जी की 153वी जन्मतिथि होने वाली है।

Q.3 गांधी जयंती का क्या महत्व है?

Ans :– महात्मा गांधी जी को केवल नाम के लिए ही अहिंसा के पुजारी और राष्ट्रपिता का नाम नही दिया है। उन्होंने अपने पूरे जीवनकाल में भारत देश को अंग्रेजों के हाथों से आजाद करवाने के लिए कड़ी मेहनत की थी। उन्होंने देश प्रेम को ही सर्वोपरि माना और कभी भी देश की आजादी के अपना योगदान देने से पीछे नहीं हटे थे। गांधी जयंती का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि इस दिन समस्त भारत को यह एहसास होता है की उन्होंने किस प्रकार देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।

Q.4 महात्मा गॉंधी ने कितने आंदोलन किये थे? 

Ans :- महात्मा गॉंधी ने अपने सम्पूर्ण जीवनकाल मे कुल मिलाकर छः आंदोलन किये थे जिनका भारत की स्वतंत्रता में अहम भूमिका थी।

Q.5 महात्मा गॉंधी का नारा क्या है? 

Ans :- करो या मरो का नारा का नारा महात्मा गांधी जी द्वारा दी गया था।

Q.6 महात्मा गांधी ने कौन कौन सी पुस्तक लिखी है? 

Ans :- सत्य के साथ मेरे प्रयोग, हिंद स्वराज, The words of Gandhi, मेरे सपनो का भारत आदि जैसी कई पुस्तके लिखी है गई है महात्मा गांधी जी द्वारा।

Q.7 2 अक्टूबर को किन दो भारतीय हस्तियों का जन्मदिन होता है?

Ans :– यह तो आपको पता ही होगा की 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जी का जन्मदिन तो मनाया ही जाता है लेकिन इसके साथ भारत की स्वतंत्रता में अपना अहम योगदान देने वाले लाल बहादुर शास्त्री जी का भी जन्मदिन 2 अक्टूबर के दिन ही मनाया जाता है।

Q.8 महात्मा गाँधी का धर्म क्या है? 

Ans :- धार्मिक मान्यता, जीवन-साथी, बच्चे, माता पिता गांधी जी के चार धर्म थे

Q.9 महात्मा गॉंधी के राजनीतिक गुरु कौन थे? 3072

Ans :- महात्मा गांधी तथा महोमद जिन्ना दोनो के राजनीतिक गुरु गोपाल कृष्ण गोखले थे।

गांधी जयंती पर निबंध – सारांश

यह सम्पूर्ण ब्लॉग पोस्ट गांधी जयंती पर निबंध Gandhi Jayanti Essay in Hindi विषय को आधार को मानकर लिखा गया है जिसमे आपको गांधी जी से जुड़ी कई सारी जानकारियां जानने को मिली होगी। हमने इस लेख में आज जो भी गांधी जयंती पर निबंध प्रस्तुत किए है उनको आप अपने स्कूल या कॉलेज की लेखन प्रतियोगिता में भी आसानी से उपयोग कर सकते हो। इसी के साथ हम उम्मीद करते है की इस लेख के द्वारा आपको काफी कुछ सीखने को मिला होगा गांधी के विषय में। यदि हमारे द्वारा लिखा गया यह लेख पसंद आए तो इसे शेयर अवश्य करें।

ध्यान दें :- ऐसे ही एजुकेशनल और बिज़नेस  की जानकारी हम सबसे पहले अपने इस वेबसाइट pankajdograblog.com के माध्यम से देते हैं तो आप हमारे वेबसाइट को फॉलो करना ना भूलें । और साथ हमारे telegram channel को भी फॉलो करे
Telegram channel link = Follow me

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Like और share जरूर करें ।

इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद…

आपके काम की अन्य पोस्ट:

Bootable Pendrive Kaise Banaye

printer ka avishkar kisne kiya

OTT Platform Kya Hai

Rate this post
Sharing Is Caring:

मेरा नाम पंकज कुमार है और मुझे इस ब्लॉग के माध्यम से अपने ज्ञान को इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के साथ बांटना पसंद है। इस ब्लॉग के जरिए मैं टेक्नोलोजी से संबंधित जानकारियां शेयर करता हूं।

Leave a Comment