Flipkart Se Order Kaise Kare | Flipkart से सामान Order कैसे करते है

आज के समय में ऑनलाइन शॉपिंग करना लोग काफी ज्यादा पसंद करते है क्योंकि इसके लिए घर से कही बाहर जाना नही पड़ता है और दूसरी चीज यह है की ऑनलाइन समान सस्ता भी मिल जाता हैं। अभी के समय में भारत में ऑनलाइन शापिंग के लिए अधिकतर लोग फ्लिपकार्ट का इस्तेमाल करते है। लेकिन बहुत से लोग ऐसे भी है जो फ्लिपकार्ट से शॉपिंग तो करना चाहते हैं लेकिन उनको पता नही है की सामान Flipkart Se Order Kaise Kare?

इसलिए आज के लिए आर्टिकल के द्वारा हम आपको विस्तार से Step by Step यही जानकारी देने जा रहे है की फ्लिपकार्ट के द्वारा सामान कैसे ऑर्डर किया जाता है? यदि आपको पता ही नही होगा की फ्लिपकार्ट से सामान ऑर्डर कैसे करना है तो आप ऑनलाइन शॉपिंग नही कर पाओगे। अतः इसी वजह से आज का यह लेख लिखा गया है। इसके साथ हम आपको यह भी बताएंगे की फ्लिपकार्ट क्या है? चलिए फिर जानते है की सामान Flipkart Se Order Kaise Kare?

फ्लिपकार्ट क्या है; Flipkart Kya Hai in Hindi

दक्षिण भारत के बैंगलोर नामक शहर में स्थित फ्लिपकार्ट एक ई–कॉमर्स कंपनी है जिसके जरिए लोग घर बैठे ऑनलाइन शॉपिंग करते है। अमेजॉन जैसी बड़ी कंपनी को आज फ्लिपकार्ट अपने बढ़ते व्यवसाय की वजह काफी कड़ी टक्कर दे रही है। भारत में अधिक से अधिक लोग फ्लिपकार्ट का इस्तेमाल ऑनलाइन शॉपिंग करने ने लिए कर रहे है। फ्लिपकार्ट पर सामान सस्ता भी मिलता है और अच्छी क्वालिटी का भी।

एक व्यक्ति फ्लिपकार्ट से इलेक्ट्रॉनिक, फैशन, ज्वैलरी, किचन, ग्रोसरी, हेल्थ आदि जैसे कई सारे प्रोडक्ट घर बैठे ही खरीद सकता है। फ्लिपकार्ट की शुरुआत आज से लगभग 15 साल पहले 2007 में हुई थी जिसकी नींव रखी थी सचिन बंसल और बिन्नी बंसल ने। फ्लिपकार्ट के द्वारा एक व्यक्ति UPI, Google Pay, Phone Pay और Paytm Wallet की मदद से प्रोडक्ट ऑर्डर कर सकता है। साथ ही फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय की मदद से Cash On Delivery की सुविधा भी प्रदान करता है।

Flipkart Se Order Kaise Kare; Flipkart से सामान Order कैसे करें?

फ्लिपकार्ट से समान ऑर्डर करना काफी ज्यादा आसान है लेकिन फिर भी आपको नही पता की सामान फ्लिपकार्ट से ऑर्डर कैसे करे तो हमने यहां निम्नलिखित स्टेप्स दिए है जिनको फॉलो करके आप फ्लिपकार्ट की मदद से सामान ऑर्डर कर सकते हो।

Step 1 :– यदि आपके स्मार्टफोन में फ्लिपकार्ट ऐप नही तो प्ले स्टोर से पहले फ्लिपकार्ट ऐप डाउनलोड कर लें और अपने स्मार्टफोन में ऐप को ओपन कर लें।

Step 2 :– ऐप ओपन कर लेने के बाद ऊपर दिख रहे सर्च बॉक्स में जिस भी प्रोडक्ट को आप ऑर्डर करना चाहते हो तो उसे सर्च कर लें।

Step 3 :– उसके बाद प्रोडक्ट को ओपन कर लें और नीचे दिए गए Add To Cart के विकल्प पर क्लिक करें।

Step 4 :– अब आपका प्रोडक्ट Cart में जाके Add हो चुका है जिसे आप फ्लिपकार्ट ऐप के होम स्क्रीन पर नीचे दिए Cart के विकल्प पर क्लिक करके देख सकते हो।

Step 5 :– Cart वाले सेक्शन में जाके आपको आपको अपना पता (Address) डालना है जहां पर आप प्रोडक्ट को प्राप्त करना चाहते हो और Place Order पर क्लिक कर देना है।

Step 6 :– इसके बाद Order Summary वाले सेक्शन में आप प्रोडक्ट के डिटेल्स को चेक कर सकते हो और यदि आपने गलत पता डाल दिया है तो उसे भी आप बदल सकते हो। इतना कर लेने के बाद Continue के विकल्प पर क्लिक करना है।

Step 7 :– इसके बाद आपको भुगतान का विकल्प चुनना है। यदि आप ऑनलाइन भुगतान करना चाहते तो आप Google Pay, PhonePe और Paytm के साथ Net Banking तथा UPI द्वारा कर सकते हो। इसके अलावा आप Cash On Delivery का विकल्प भी चुन सकते हो। आखिर में Continue पर क्लिक करें।

Step 8 :– अब आखिर में आपको प्रोडक्ट के ऑर्डर को कन्फर्म करना है जिसके लिए आपको स्क्रीन पर दिए नंबर को भरना है और Confirm Order पर क्लिक कर देना है। प्रोक्यूट ऑर्डर की सूचना आपको SMS के द्वारा मिल जायेगी।

अतः इस प्रकार से आप बड़ी ही आसानी के साथ फ्लिपकार्ट के द्वारा सामान ऑर्डर कर सकते हो। आशा करते है की आपको समझ में आ गया होगा की फ्लिपकार्ट से ऑर्डर कैसे करें?

Flipkart से सामान Order करने के फायदे क्या–क्या है?

आज फ्लिकार्ट के द्वारा लोग शॉपिंग करना काफी जायदा पसंद करते है और जिसका कारण है की फ्लिपकार्ट से सामान ऑर्डर करने पर काफी ज्यादा फायदा मिलता है। आइए जानते है की आखिर फ्लिपकार्ट से समान ऑर्डर करने के फायदे क्या है?

  • फ्लिपकार्ट के द्वारा सामान ऑर्डर करने पर कस्टमर को अच्छा खासा डिस्काउंट मिलता है।
  • आए दिन फ्लिपकार्ट पर सेल का आयोजन होता है जहां पर महंगे प्रोडक्ट सस्ते दामों पर उपलब्ध हो जाते है।
  • फ्लिपकार्ट के द्वार एक व्यक्ति इलेक्ट्रॉनिक, फैशन, ज्वैलरी, ग्रॉसरी जैसे ढेरों प्रोडक्ट ऑर्डर कर सकता है।
  • फ्लिपकार्ट अपने कस्टमर्स को अच्छी क्वालिटी का सामान उपलब्ध करवाता है।
  • ऑनलाइन भुगतान के लिए UPI, Google Pay, PhonePe, Paytm, Net Banking, Debit और Credit की सुविधा भी फ्लिपकार्ट प्रदान करता है।
  • इसके साथ कोई भी व्यक्ति Cash On Delivery के आधार पर प्रोडक्ट ऑर्डर कर सकता है।
  • EMI द्वारा भी फ्लिपकार्ट से सामान मंगवाया जा सकता है।
  • ऑर्डर के 2 से 3 दिनों तक प्रोडक्ट की डिलीवरी भी हो जाती है।
  • यदि प्रोडक्ट पसंद न आए या फिर प्रोडक्ट में कोई खराबी हो तो आसानी से उसे वापिस भी किया जा सकता है।

यह रहे फ्लिपकार्ट से सामान ऑर्डर करने के कुछ फायदे जिनको हमने आपके साथ शेयर किया है।

सारांश

Flipkart Se Order Kaise Kare आपको जरूर अच्छे से अब समझ में जरूर आ चुका होगा क्योंकि हमने इस लेख के द्वारा बड़े ही सरल शब्दों में आपके साथ शेयर किया है की Flipkart क्या है और Flipkart से सामान Order कैसे किया जाता है? साथ ही फ्लिपकार्ट से सामान ऑर्डर करने के क्या फायदे है यह भी आपको हमने बताया है। 

इसी के साथ आज के इस लेख में बस इतना ही और हम उम्मीद करते है की आपको यह ब्लॉग पोस्ट जरूर पसंद आया होगा। यदि आपको आर्टिकल वाकई में पसंद आए तो शेयर जरूर करिएगा इसके अलावा यदि लेख से जुड़े आपके कोई भी सवाल हो तो आप बेझिझक कमेंट के माध्यम हमसे पूछ सकते हो। हम जल्द से जल्द आपके सवालों का जवाब देने का प्रयास करेंगे।

ध्यान दें :- ऐसे ही एजुकेशनल और बिज़नेस  की जानकारी हम सबसे पहले अपने इस वेबसाइट pankajdograblog.com के माध्यम से देते हैं तो आप हमारे वेबसाइट को फॉलो करना ना भूलें । और साथ हमारे telegram channel को भी फॉलो करे
Telegram channel link = Follow me

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Like और share जरूर करें ।

इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद…

आपके काम की अन्य पोस्ट:

Meesho Se Order Kaise Kare

printer ka avishkar kisne kiya

telegraph ka avishkar kisne kiya

memory card ka avishkar kisne kiya

5/5 - (1 vote)
Sharing Is Caring:

Leave a Comment