कंप्यूटर की बेसिक जानकारी | Basic Computer Information in Hindi

Basic Computer Information in hindi के विषय में जानने के उद्देश्य से यदि आप इस ब्लॉग पर आए हो तो इस लेख को पढ़कर आपको बिलकुल भी निराशा नहीं होगी क्योंकि इस लेख के द्वारा हम अपने सभी पाठकों को कंप्यूटर की बेसिक जानकारी विस्तार से देने वाले है। यदि आप पहली बार कम्प्यूटर का इस्तेमाल करने जा रहे हो या कंप्यूटर का उपयोग करने जा रहे हो तो आपके पास अवश्य कंप्यूटर की बेसिक जानकारी जरुर होनी चाहिए। आज के युग में कंप्यूटर की जानकारी जरूर हर एक इंसान को होनी चाहिए तभी वह कंप्यूटर का इस्तेमाल कर पाएगा।

आज के सम्पूर्ण लेख में आपको हम कम्प्यूटर क्या है? कंप्यूटर किन तत्वों से मिलकर बनता है? कंप्यूटर का पूरा नाम क्या है? कंप्यूटर कैसे काम करता है? कंप्यूटर के फायदे और नुकसान क्या क्या है? जैसे कई सारे सवालों का जवाब देने वाले है बिल्कुल सरल शब्दों में। यदि आपने अभी अभी कंप्यूटर का इस्तेमाल करना शुरू किया है या फिर आप कंप्यूटर उपयोग करना चाहते हो तो यह लेख आपकी सहायता जरूर करेगा। Computer Ki Basic Jankari से जुड़ी हर एक चीज को हम सरलता से समझाने का प्रयास करेंगे ताकि आपको हर एक चीज अच्छे से समझ में आ सके।

कंप्यूटर क्या है | Basic Computer Information in Hindi

हार्डवेयर (Hardware) और सॉफ्टवेयर (Software) दो मुख्य तत्वों से मिलकर कंप्यूटर एक बिजली से चलने वाला उपकरण है जो इसके Users को सही इनपुट (Input) डाटा डालने पर वांछित परिणाम प्रदान करता है जिसे आउटपुट (Output) डाटा कहते है। Users द्वारा दिए गए Input Data को Process करना कंप्यूटर का मुख्य कार्य है और इसके बाद ही कंप्यूटर Output Data हमे प्रदान करता है। बड़े बड़े गणितीय गणनाओं को कुछ ही मिनटों में हल करने तथा कई सारे कार्य अकेले करने की क्षमता रखती है कंप्यूटर। Charles Babbage वह व्यक्ति थे जिन्होंने 1946 में आधुनिक कंप्यूटर का अविष्कार किया था।

एक अकेले कंप्यूटर में इतनी क्षमता होती है की वह 10 मनुष्यों द्वारा किए जाने वाले कार्यों को अकेले ही निपटा सकता है बिना मानवीय हस्तक्षेप के। कम्प्यूटर का CPU भी इतना अधिक तेज होता है की Users द्वारा दिए गए Tasks को कंप्यूटर मिनटों में पूरा कर देता है जबकि यदि यह सभी कार्यों कंप्यूटर की बजाए किसी मनुष्य को दिया जाए तो उसे घंटों लग जायेंगे।  CPU को कंप्यूटर का मस्तिष्क भी कहा जाता है। मुख्य रूप से तीन चरणों के भीतर रहकर कंप्यूटर अपना कार्य करती है। यह चरण इस प्रकार से है :–

  1. Input प्रक्रिया
  2. Processing प्रक्रिया
  3. Output प्रक्रिया।

कंप्यूटर का पूरा नाम क्या है?

वैसे तो कंप्यूटर का इस्तेमाल करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को कंप्यूटर का पूरा नाम क्या है यह अच्छे से पता होना चाहिए। लेकिन यदि ऐसा नही है तो आपको अधिक सोचने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि हमने Computer के Full Form की जानकारी आपको यहां नीचे दी है।

C Commonly कॉमन
O Operated ऑपरेटेड
M Machine मिशन
P Particularly पार्टिकुलर्ली
U Used For यूज्ड फॉर
T Technical and टेक्निकल
E Educational एजुकेशनल
R Research रिसर्च

 

यानी की एक ऐसी Operating Machine जिसका उपयोग तकनीकी (Technical)  और शैक्षणिक   (Educational)  Research के लिए किया जाता है।

कंप्यूटर किन दो तत्वों से मिलकर बनता है?

एक कंप्यूटर का निर्माण मुख्य रूप से दो तत्वों से मिलकर होता है जिनके बारे में हमने नीचे आपको जानकारी दी है।

  • हार्डवेयर (Hardware)
  • सॉफ्टवेयर (Software)

इन दोनो के बारे में यहां नीचे संक्षिप्त में जानकारी दी गई है।

हार्डवेयर मुख्य रूप से कंप्यूटर में वह भाग होते है जिनको हम अपनी आंखों से देख सकते हैं और अपने हाथों से स्पर्श कर सकते है। हार्डवेयर के मुख्य उदाहरण इस प्रकार से है :–

  1. मॉनिटर
  2. कीबोर्ड
  3. स्पीकर
  4. माउस
  5. वेब कैमरा
  6. प्रिंटर
  7. माइक आदि

सॉफ्टवेयर मुख्य रूप से कंप्यूटर के उन तत्वों को कहा जाता है जिनको न ही देखा जा सकता है और न ही हम उसे अपने हाथों से छू सकते है। सॉफ्टवेयर कम्प्यूटर के अंदर प्रोसेसिंग का कार्य करती है। कंप्यूटर प्रोग्राम या कमल्यूटरीय भाषा सॉफ्टवेयर के उदाहरण है।

कंप्यूटर कैसे कार्य करती है?

कंप्यूटर की कार्य प्रणाली के बारे में शायद हर एक व्यक्ति को जानकारी न हो इसलिए हमने यहां पर नीचे समझाया है की कंप्यूटर कैसे कार्य करती है। एक कंप्यूटर तीन चरणों से होकर अपनी कार्य प्रणाली को संपन्न करती है जिनके बारे में नीचे सम्पूर्ण जानकारी दी गई है।

  • Input प्रक्रिया
  • Processing प्रक्रिया
  • Output प्रक्रिया

हमने ऊपर लिखित तीनों चरणों के बारे में नीचे पूरी जानकारी दी है सरल शब्दों में।

Input प्रक्रिया के अंतर्गत कंप्यूटर को Input डिवाइस की मदद से डाटा प्रदान किया जाता है जिसे Input Data भी कहते है। Input डिवाइस के उदाहरण इस प्रकार से है :– 1) कीबोर्ड 2) माउस 3) स्कैनर 4) पेन ड्राइव आदि। उदाहरण के लिए हम कम्प्यूटर के द्वारा 35+70 को जोड़ना चाहते हैं। अतः कम्प्यूटर को यह डाटा हम माउस के द्वारा ही प्रदान करेंगे।

Processing प्रक्रिया के अंतर्गत कंप्यूटर हमारे द्वारा दिए गए Input डाटा को कंप्यूटर द्वारा CPU की मदद से Process किया जाता है तभी जाके कंप्यूटर हमें परिणाम देता है। Data Processing का सारा कार्य CPU द्वारा किया जाता है जिसे कंप्यूटर का मस्तिष्क भी कहा जाता है। अतः इस प्रक्रिया में कंप्यूटर द्वारा 35 और 70 दोनों को जोड़ा जायेगा।

Output प्रक्रिया आखिरी प्रक्रिया होती है जिसमे कम्प्यूटर हमारे द्वारा दिए डाटा को प्रोसेस करने के बाद हमें Output के रूप में परिणाम देता है। अतः कम्प्यूटर द्वारा 35+70=105 जो की सही उत्तर है वह परिणाम देगा। इस परिणाम को हम Output डिवाइस की मदद से देख है और यह आउटपुट डिवाइस मॉनिटर है।

यह रही कंप्यूटर की कार्य प्रणाली। हम आशा करते है की सारी प्रक्रिया आपको समझ में आ चुकी होंगी।

कंप्यूटर के महत्वपूर्ण भाग कौन कौन से हैं?

जैसा की हमने ऊपर बताया की कम्प्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जो कई सारे कार्य करता है। लेकिन अपने समस्त कार्य को करने के लिए कंप्यूटर अपने महतवूर्ण अंगों का उपयोग करता है। पर एक सामान्य कंप्यूटर मुख्य पाच अंगों से मिलकर बनता है। आगे हमने इन्हीं पाच अंगों के बारे में आपको बताया है।

  • Monitor
  • Keyboard
  • Mouse
  • CPU
  • UPS

नीचे हमने ऊपर लिखित कंप्यूटर के पाच मुख्य भागों के विषय में आपको समझाने का प्रयास किया है।

1) Monitor

Monitor या जिसे आप LCD भी कह सकते हो। यह एक आउटपुट डिवाइस है जिसमे कम्प्यूटर के द्वारा प्रदान किए वाले परिणाम दिखाए जाते है जिसे देखा जा सकता है जैसे की ऑडियो, वीडियो, अक्षर और फोटो।

2) Keyboard

Keyboard भी एक इनपुट डिवाइस है जिसके माध्यम से हम कम्प्यूटर को कोई टास्क पूरा करने के लिए देते है अर्थात कंप्यूटर को इनपुट डाटा दिया जाता है।

3) Mouse

कंप्यूटर में होने वाले कुछ कार्यों को कीबोर्ड की सहायता से कर पाना संभव नही है इसलिए हम Mouse का इस्तेमाल करते है। यह भी एक Input डिवाइस के रूप में जाना जाता है।

4) CPU

Central Processing Unit ही CPU का Full Form यानी की पूरा नाम है। कंप्यूटर का मस्तिष्क भी सीपीयू को कहा जाता है तथा कंप्यूटर द्वारा की जाने वाली सारी क्रियाएं CPU द्वारा ही प्रोसेस की जाती है।

5) UPS

Untrip Power Supply ही UPS का पूरा नाम यानी की Full Form है। यह कंप्यूटर में सीधे तौर पर High Voltage बिजली जाने पर रोक लगाती है तथा जरूरत के अनुसार सिस्टम में बिजली की आवश्यकता को पूरी करती है।

यह थे कुछ महत्वपूर्ण भाग कंप्यूटर के जिनके विषय में हमने आपको संक्षिप्त रूप से जनकारी दी है और उम्मीद है की आपको यह समझ में आई होंगी।

कंप्यूटर के फायदे क्या है?

कम्प्यूटर के कुछ महत्वपूर्ण फायदों के बारे में भी हमने आपको जानकारी प्रदान की है जिनके विषय में आपको जरूर जानना चाहिए।

  • कम्प्यूटर एक ऐसा उपकरण है जो बहुत ही तेजी के साथ कई सारे कार्यों को आसानी से कर सकती है। जिन कार्यों को यदि कोई मनुष्य पूरा करने के लिए 1 घंटे का समय लेता होगा तो उसको कंप्यूटर कुछ ही मिनटों में पूरा कर सकता है।
  • कंप्यूटर की कार्य क्षमता इतनी अधिक होती है की वह 10 मनुष्यों का कार्य अकेले ही बिना थके कर सकता है।
  • मनुष्यों के पास इतनी क्षमता नहीं है की वह अधिक मात्रा में चीजों को याद रखे और उन्हें अपने दिमाग में स्टोर कर सके। लेकिन कंप्यूटर के पास यह क्षमता है की वह अधिक मात्रा में डाटा को Video, Audio, Text, File और Images के रूप में स्टोर कर सकता है।
  • कम्प्यूटर कई सारे कार्य एक साथ कर सकता है। इसकी खासियत यह है की यह एक अकेला कम्प्यूटर लंबे समय तक बिना रूके और थके कार्य कर सकता है जिसकी वजह से इसे परिश्रमी उपकरण भी कहते हैं।
  • एक बार यदि आपने कंप्यूटर को सही इनपुट डाटा प्रदान कर दिया तो फिर वह बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के खुद ही कार्य को सम्पन्न कर लेता है तथा आखिर में सही आउटपुट डाटा भी आपको प्रदान कर देता है।

कंप्यूटर में नुकसान क्या है?

फायदों के बारे में तो हमने ऊपर आपको बता दिया हैं। यहां हमने आपको कुछ नुकसानों के बारे में जानकारी दी हैं।

  • हालांकि कम्प्यूटर एक उपयोगी उपकरण है लेकिन मनुष्यों की भांति इसके पास सोचने समझने की शक्ति नहीं है तथा यह खुद से कोई निर्णय नहीं ले सकती है।
  • कंप्यूटर उपयोगी होने के साथ कीमत में महंगा भी होता है जिसकी वजह से हर एक व्यक्ति के लिए इसे खरीद पाना संभव नही हैं।
  • कम्प्यटर को कोई भी कार्य करने के लिए मानव पर निर्भर रहना पड़ता है तभी जाके वह कोई कार्य पूरा कर पाती है।
  • एक बिजली से चलने वाले उपकरण होने के कारण समय समय पर कंप्यूटर को देखभाल और साफ सफाई की आवश्यकता भी होती है ताकि यह अच्छे से कार्य कर सके लंबे समय तक।

कंप्यूटर की बेसिक जानकारी – FAQs

Q.1 कंप्यूटर क्या कार्य करता है?

Ans :– Users द्वारा दिए गए Input Data को Process करना कंप्यूटर का मुख्य कार्य है और इसके बाद ही कंप्यूटर Output Data हमे प्रदान करता है परिणाम के रूप में।

Q.2 कंप्यूटर के सभी कार्यों को कौन नियंत्रित करता है?

Ans :– कंप्यूटर के सभी कार्यों को नियंत्रित करने का कार्य CPU का है जिसे कंप्यूटर का मस्तिष्क भी कहा जाता है।

Q.3 कंप्यूटर के कितने अंग होते है?

Ans :– कंप्यूटर के मुख्य दो तत्व होते है जिनसे कंप्यूटर के समस्त अंगों का निर्माण होता है। हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर कंप्यूटर के मुख्य दो तत्व है।

Q.4 कंप्यूटर का जनक कौन है?

Ans:– Charles Babbage वह आविष्कारकर्ता थे जिन्होंने 1946 में आधुनिक कंप्यूटर का अविष्कार किया था। अतः यही कंप्यूटर के जनक है।

Q.5 Computer क्या पूरा नाम क्या है?

Ans :– “Commonly Operated Machine Particularly Used For Technical and Educational Research” ही कंप्यूटर का Full Form यानी की पूरा नाम है।

कंप्यूटर की बेसिक जानकारी – सारांश

आज का यह सम्पूर्ण लेख कंप्यूटर की बेसिक जानकारी (Basic Computer Information in Hindi) विषय को आधार मानकर लिखा गया है जिसमे हमने आपको विस्तार से कई सारे Computer Ki Basic Jankari के बारे में सरल शब्दों में बताया है। यह लेख आपको कंप्यूटर क्या है? कंप्यूटर किन तत्वों से मिलकर बनता है? कंप्यूटर का पूरा नाम क्या है? कंप्यूटर कैसे काम करता है? कंप्यूटर के फायदे और नुकसान क्या क्या है? जैसे बेसिक जानकारी के बारे जानने में मदद करेगा। उम्मीद करते है की आपको यह ब्लॉग पोस्ट पसंद आया होगा और पसंद आए तो इसे Share जरूर करें।

ध्यान दें :- ऐसे ही एजुकेशनल और बिज़नेस  की जानकारी हम सबसे पहले अपने इस वेबसाइट pankajdograblog.com के माध्यम से देते हैं तो आप हमारे वेबसाइट को फॉलो करना ना भूलें । और साथ हमारे telegram channel को भी फॉलो करे
Telegram channel link = Follow me

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Like और share जरूर करें ।

इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद…

आपके काम की अन्य पोस्ट:

Bootable Pendrive Kaise Banaye

printer ka avishkar kisne kiya

computer expert kaise bane

computer ke fayde aur nuksan in hindi

5/5 - (1 vote)
Sharing Is Caring:

मेरा नाम पंकज कुमार है और मुझे इस ब्लॉग के माध्यम से अपने ज्ञान को इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के साथ बांटना पसंद है। इस ब्लॉग के जरिए मैं टेक्नोलोजी से संबंधित जानकारियां शेयर करता हूं।

Leave a Comment