Laptop (लैपटॉप) क्या है | Laptop के फायदे और नुकसान क्या–क्या हैं | laptop kya hai

आधुनिक युग में टेक्नोलॉजी के विस्तार से कंप्यूटर और लैपटॉप का उपयोग काफी ज्यादा होने लगा है। जब कंप्यूटर पहली बार अस्तित्व में आया तो इसने टेक्नोलॉजी की दुनिया में बहुत से बदलाव लाए लेकिन वर्तमान समय में कंप्यूटर की जगह लैपटॉप का अधिकतर उपयोग किया जाने लगा है जिसका मुख्य कारण है की कम्प्यूटर की अहस्तांतरणीयता का गुण। लेकिन हमारा आपसे सवाल यह है की क्या आपको पूर्ण रूप से पता है की लैपटॉप क्या है और इसके फायदे और नुकसान क्या–क्या है?

काफी सारे लोग लैपटॉप के बारे में जानकारी रखते है लेकिन इस बीच बहुत से ऐसे लोग भी है जिन्होंने केवल लैपटॉप का नाम सुना है न की इस्तेमाल किया है और न ही उसके बारे में जानते है। इसीलिए आज का यह आर्टिकल पूर्ण रूप Laptop के बारे में लिखा गया है जिसे पढ़ने के बाद आप अच्छे से जान जाओगे की आखिर Laptop Kya Hai हमने इस लेख के माध्यम से लैपटॉप से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके साथ सरल भाषा में शेयर किया है।

आज के इस ब्लॉग पोस्ट के द्वारा आपको सम्पूर्ण रूप से जानने को मिलेगा की Laptop (लैपटॉप) क्या है? laptop kya hai लैपटॉप के फायदे क्या है? लैपटॉप के नुकसान क्या है? साथ ही लैपटॉप के प्रकार कौन–कौन से है और आखिर में इस विषय से जुड़े कुछ अन्य सवालों के जवाब आपको लेख मे दिए जायेंगे। यदि आप भी वाकई में लैपटॉप से जुड़ी हर एक जानकारी हासिल करना चाहते हो तो आखिर तक आप जरूर इस आर्टिकल में बने रहिएगा।

Laptop (लैपटॉप) क्या है | Laptop Kya Hai In Hindi

डेस्कटॉप या फिर कंप्यूटर का आधुनिक और विकसित रूप लैपटॉप है जो वजन में हल्का तथा आकार में कंप्यूटर के मुकाबले काफी छोटा होता है। इसमें कंप्यूटर की भांति अहस्तांतरणीयता का गुण नही पाया जाता है यानी की इसे आसानी से कहीं भी कभी भी ले जाया जा सकता है। लैपटॉप को आप नीचे दर्शाए हुए चित्र में देख सकते हो जिसे दो भागों को मिलाकर बनाया गया होता है। ऊपर वाले भाग में लैपटॉप की स्क्रीन तथा नीचे वाले भाग में कीबोर्ड और अन्य चीजें मौजूद होती है।

कम्प्यूटर को इस्तेमाल करने के लिए बिजली की आवश्यकता होती है लेकिन वही लैपटॉप, स्मार्टफोन की तरह बैटरी से चलने वाला डिवाइस है जिसे चार्ज किया जा सकता है। Laptop शब्द के Lap का अर्थ हिन्दी में होता है गोद और Top का अर्थ ऊपर। अर्थात लैपटॉप का अभिप्राय ऐसे उपकरण से है जिसे आसानी से गोद के ऊपर रखकर चलाया जा सकता है। वर्तमान समय में घर, ऑफिस, स्कूल, कॉलेज, दुकान साथ ही अन्य कई सारी जगहों पर लैपटॉप का उपयोग किया जा रहा है।

लैपटॉप (Laptop) का Full Form क्या है?

जो भी लोग लैपटॉप का इस्तेमाल करते होंगे उनको तो शायद पता होगा की Laptop Ka Full Form Kya Hai लेकिन जिनको नही पता है की Laptop का Full Form क्या है उनको हम बताना चाहेंगे की लैपटॉप का पूरा नाम क्या है? हमने नीचे टेबल की मदद से लैपटॉप के फूल फॉर्म की जानकारी दी है।

L Lightweight
A Analytical
P Platform
T Total
O Optimized
P Power

अतः लैपटॉप का फुल फॉर्म Lightweight Analytical Platform With Total Optimized Power है। उम्मीद है आपको समझ में आ गया होगा की Laptop Kya Hai और Laptop का Full Form क्या है?

लैपटॉप के प्रकार कौन–कौन से है?

यदि आपको पता नही है की लैपटॉप के कौन–कौन Types है तो हमने यहां नीचे निम्नलिखित प्रकार के लैपटॉप के नाम दिए है।

1 Traditional Laptop
2 Business Laptop
3 Notebook
4 Convertible/Hybrid
5 Desktop Replacement
6 Rugged Laptop

Laptop के महत्वपूर्ण भाग कौन–कौन से है?

हालांकि लैपटॉप कप्यूटर ने मुकाबले काफी छोटे होते है लेकिन कम्प्यूटर की तरह ही लैपटॉप में भी कई सारे महत्वपूर्ण भाग होते है जिनके बारे के आपको जरूर जानना चाहिए। हमने टेबल के माध्यम से लैपटॉप के सभी जरूरी अंगों की सूचना दी है। हमने यहां लैपटॉप के अंदर और बाहर उपस्थित समस्त भागों के नाम दिए है।

Camera GPU
Display CPU
Charging Port Memory
Ethernet Port Internal Storage
HDMI Port Input/Output Port
USB Port Removable Media Drive
Audio Jack Cooling Fan
Mouse Pad Expansion Card
SD Card Port Battery/Power Supply
Indicator Light Accessories

लैपटॉप (Laptop) के फायदे और नुकसान क्या–क्या है?

लैपटॉप से जुड़ी अन्य चीजें तो आपने अच्छे से जान ली है। अब चलिए आपको बताते ही की आखिर एक लैपटॉप के फायदे और नुकसान क्या–क्या होते हैं? हमने नीचे पहले लैपटॉप के फायदों के बारे में जानकारी दी है उसके बाद लैपटॉप के कुछ नुकसानों की चर्चा की है।

लैपटॉप के फायदे :– 

सबसे पहले जानते है की एक लैपटॉप के क्या–क्या फायदें होते है। लैपटॉप से संबंधित फायदों की व्याख्या निम्नलिखित प्रकार से की गई हैं।

  1. आकार में छोटा 

लैपटॉप, कंप्यूटर के मुकाबले आकर में काफी ज्यादा छोटे है इसलिए इसे रखने के लिए कंप्यूटर की तरह किसी बड़े से टेबल की जरूरत नही पड़ती है। लैपटॉप को एक छोटे से टेबल पर रखकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है और साथ ही इसे गोद में रखकर भी इस्तेमाल में लाया जा सकता है।

  1. हस्तांतरीयता का गुण

लैपटॉप आकर में छोटे होते है जिसकी वजह से इसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी से ले जाया जा सकता हैं। लैपटॉप को रखने के लिए बैग भी मिलता है जिसमे डालकर इसे कही भी ले जा सकते है।

  1. बिजली की आवश्यकता नही

लैपटॉप का एक सबसे अच्छा फायदा यह भी है की इसे चलाने ले लिए आपको बिजली की जरूरत नही पड़ती है। कहने का मतलब है की उसे चलाने के लिए आपको लैपटॉप को बिजली के बोर्ड से जोड़े रखने की जरूरत नही पड़ती है क्योंकि यह बैटरी की मदद से चलती है। एक बार आप बैटरी को चार्ज कर सकते हो और लंबे समय के लिए इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकते हो।

  1. आवाज रहित 

लैपटॉप की खास बात यह है की यह एक छोटा सा डिवाइस है जिसे बिना किसी परेशानी के इस्तेमाल कर सकते हो क्योंकि यह आवाज झाड़ आवाज नही करता हैं। इसके अंदर लगे फैन और अन्य उपकरणों से आने वाली आवाज काफी ज्यादा कम होती है जिसे आप बिलकुल ध्यान लगाकर ही सुन सकते हो। अर्थात लैपटॉप बिलकुल भी शोर नही करते है।

  1. बिजली की बचत

जैसा की हमने बताया की लैपटॉप बैटरी की मदद से चलता है। अतः बैटरी की मदद से चलने की वजह से बिजली की बचत होती है। इसलिए इसकी वजह से अधिक बिल भी नही आता है क्योंकि आपको दिन में केवल एक या दो बार ही लैपटॉप को चार्ज करने की जरूरत पड़ती है।

  1. अन्य उपकरणों की जरूरत नही

लैपटॉप का एक और फायदा यह भी है लैपटॉप में पहले से ही कीबोर्ड, स्पीकर, माउस और कैमरा लगे होते है। जबकि कम्प्यूटर के लिए आपको अलग से ये सारी चीजे खरीदनी पड़ती है।

लैपटॉप के नुकसान :– 

लैपटॉप के फायदों के बारे में हमने जानकारी दे दी है। अब जानते है की लैपटॉप के नुकसान क्या–क्या है? लैपटॉप के निम्नलिखित नुकसान की जानकारी नीचे दी गई है।

  1. महंगी कीमत

लैपटॉप का पहला नुकसान यह है की इसकी कीमत कंप्यूटर से कही ज्यादा होती है। यदि एक सामान्य फीचर का लैपटॉप भी लेना हो तो एक व्यक्ति को कम से कम 25000–27000 खर्च करने पड़ते हैं और वही अगर किसी अच्छे ब्रांड का लैपटॉप अच्छे फीचर्स के साथ लेना हो तो कीमत 40000 के भी पार पहुंच जाती ही।

  1. महंगी मरम्मत

एक लैपटॉप के अंदर सारी चीजें पहले से ही इंस्टॉल होती है अतः खराब होने पर पूरे के पूरे लैपटाप को खोलना पड़ता है। साथ ही इसके अंदरूनी पार्ट्स भी काफी महंगे होते है जिसके वजह से यदि लैपटॉप खराब हो जाते है तो इसकी मरम्मत भी काफी ज्यादा महंगी होती है।

  1. जल्दी खराब होने की आशंका

लैपटॉप आमतौर पर रोजाना इस्तेमाल किए जाते है और अधिक इस्तेमाल करने से जल्दी खराब होने की संभावना बढ़ जाती हैं। साथ ही लैपटॉप में कंप्यूटर की तरह कोई बदलाव नहीं किए जा सकते हैं। ज्यादा इस्तेमाल और किसी तरल पदार्थ के संपर्क में आने से लैपटॉप के जल्दी खराब होने की संभावना अधिक हो जाती हैं।

  1. शारीरिक नुकसान का कारण

यदि कोई व्यक्ति लैपटॉप का इस्तेमाल रोजाना घंटों भर करता है तो इससे शारीरिक नुकसान बढ़ जाते है। सिर दर्द, आंखों में दर्द, कमर में दर्द और डिस्क की समस्या आने लगती है।

अतः यह थे लैपटॉप के सभी फायदे और नुकसान जिनके बारे में हमने आपको विस्तार से जानकारी दे दी है। उम्मीद है आपको सारी चीजें अच्छे से समझ में आ गई होंगी।

सारांश

Laptop Kya Hai और Laptop के फायदे तथा नुकसान क्या–क्या है आपको जरूर अच्छे से पता चल चुका होगा क्योंकि आज के इस लेख के द्वारा हमने आपको विस्तार से लैपटॉप के विषय में जानकारी दी है। इस ब्लॉग पोस्ट की मदद से आपको हमने समझाया है की लैपटॉप क्या है? लैपटॉप के फायदे और नुकसान क्या–क्या है?

साथ ही लैपटॉप के विभिन्न भागों और प्रकारों के नाम भी हमने बताए है। अतः हम यही उम्मीद करते हैं कि आपको आज का यह लेख पसंद आया होगा। यदि आपको आर्टिकल पसंद आए तो इसे शेयर जरूर करिएगा। इसके साथ इस लेख से जुड़े आपके कोई सवाल हो तो आप कमेंट के माध्यम से हमसे पूछ सकते हो।

ध्यान दें :- ऐसे ही एजुकेशनल और बिज़नेस  की जानकारी हम सबसे पहले अपने इस वेबसाइट pankajdograblog.com के माध्यम से देते हैं तो आप हमारे वेबसाइट को फॉलो करना ना भूलें । और साथ हमारे telegram channel को भी फॉलो करे
Telegram channel link = Follow me

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Like और share जरूर करें ।

इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद…

आपके काम की अन्य पोस्ट:

Bootable Pendrive Kaise Banaye

printer ka avishkar kisne kiya

MS Word kya hota hai

memory card ka avishkar kisne kiya

computer expert kaise bane

Rate this post
Sharing Is Caring:

Leave a Comment